सीतापुर: भटपुरवा के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भट पुरवा के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा एंबुलेंस की मदद से सीतापुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। दो घायलों की हालत को नाजुक बताया गया है।