सीतापुर: सीतापुर मैगलगंज मार्ग पर तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के सीतापुर मैगलगंज मार्ग पर सड़क पर एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो में सवार ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल ऑटो चालक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते घायल को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर हालत नाजुक बताई गई है।