सीतापुर: इमलिया भट्ठा के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने ठेलिया को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद की इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इमलिया भट्ठा के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर एक ठेलिया को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार और ठेलिया चालक दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे । घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र इमलिया सुल्तानपुर ले जाया गया था, जहां से गंभीर अवस्था के चलते ठेलिया चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है।