विदिशा: सांची थाना के सूखा गांव के पास सड़क हादसे में ठर्र के 23 वर्षीय युवक की जिला अस्पताल में मौत, पीएम हुआ
विदिशा जिले के ग्राम ठर्र निवासी 23 वर्षीय नीरज अहिरवार गुरुवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गए थे, यह एक्सीडेंट रायसेन जिले के सांची सांची थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा के पास हुआ था। उन्हें गंभीर हालत में पहले सांची और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में पीएम कराया गया।