कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशों के पालन में जिला खनिज अधिकारी विपुल कुमार रावत द्वारा बुधवार को श्रीनगर भाटा क्षेत्र में एक जेसीबी मशीन कैट कंपनी एवं एक डंपर एमपी 36 जेडडी 2507 को तालाब निर्माण की आड़ में अवैध उत्खनन मोरम का अवैद्य उत्खनन करते हुए पकड़ा गया।