सिमडेगा: घोचोटोली बूथ में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीओ ने किया निरीक्षण
सिमडेगा एसडीओ सुमंत तिर्की के द्वारा रविवार को 11:00 बजे शहरी क्षेत्र के घाेचोटोली बूथ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण सत्यापन मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष के साथ जमीन पर बैठकर चल रहे कार्यों की मैपिंग जानकारी ली मौके पर उन्होंने तय समय सीमा के अंदर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि किसी को दिक्कत ना हो।