केशकाल: बहीगांव में नशे में धुत युवक घायल अवस्था में मिला, पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया
ग्राम बहीगांव बाजार के पास बुधवार को एक युवक घायल अवस्था में मिला। सूचना पर 112 पुलिस टीम ने उसे तत्काल शाम करीब 4 बजे फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान पीपरा निवासी नब्बी लाल कोर्राम के रूप में हुई है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। नशे की हालत में होने के कारण वह घटना के संबंध में कुछ बता नहीं पा रहा है। फिलहाल फरसगांव अस्पताल में उसका उपचार जारी है।