कैराना: मोहल्ला रायजादगान में मकान से मोबाइल और नकदी की चोरी, पुलिस में की गई शिकायत
Kairana, Shamli | Aug 20, 2026 कांधला के मोहल्ला रायजादगान में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। गुरुवार शाम करीम पांच बजे शिवकुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात चोर मकान में घुस गए, जहां से चोरों ने तीन मोबाइल फोन और लगभग 15 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। जब वह सो कर उठे तो घटना की जानकारी हुई है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।