कोल: पुलिस लाइन, अलीगढ़ पुलिस ने पंखिया गैंग के 2 सदस्यों सहित 3 को पकड़ा, 6 लाख के जेवरात व अन्य सामान बरामद
Koil, Aligarh | Jun 8, 2025 अलीगढ़ पुलिस ने पंखिया गैंग के दो शातिर सदस्यों सहित 3 को गिरफ्तार किया है। उक्त चोरों के द्वारा पिछले 8 दिन में देहात क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। यह लोग हाईवे के किनारे सटे गांव को निशाना बनाते थे और एक ही रात में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों के कब्जे से ₹600000 का जेवरात और 21200 नगद और दो चाकू बरामद हुए हैं।