कोल: शक्ति नगर, हार्डवेयर फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
Koil, Aligarh | Jun 7, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के शक्ति नगर की है। जहां हार्डवेयर फैक्ट्री में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा फैक्ट्री के गेट पर शव को रखकर जमकर हंगामा काटा।गुस्साए परिजनों ने और स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।