कोल: अकराबाद में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jun 7, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो अवैध देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम तुषार पुत्र कुंवरपाल सिंह और अरुण कुमार पुत्र अतर सिंह हैं। अभियुक्त अरुण के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।