गुलाबगंज: विधायक ने गुलाबगंज और आसपास के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया, कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए
शनिवार दोपहर 3 बजे विधायक मुकेश टंडन ने गुलाबगंज और उसके आसपास की अन्य क्षेत्रों में वेयरहाउस पर संचालित हो रहे उपार्जन केदो का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं को देखा, साथ ही किसानों के लिए पेयजल, छाया और अन्य व्यवसाय भी बारीक जांची, कुछ वेयरहाउस और उपार्जन केदो पर व्यवस्थाओं की कमी मिलने पर नाराजगी भी जताई साथ ही अधिकारियों को अव्यवस्थाए सुधारने को कहा।