बक्सर: ज्योति प्रकाश चौक पर एसपी के नेतृत्व में औचक जांच अभियान, लोगों में हड़कंप
Buxar, Buxar | Apr 18, 2026 मुख्यालय के निर्देश पर बक्सर एसपी शुभम आर्य अपराध नियंत्रण के लिए शनिवार को रात्रि 8:00 के करीब स्वयं सड़क पर उतरे। नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर विशेष वाहनों का गहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की सख्ती सबसे ज्यादा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर दिखी। वही इस दौरान ज्योति प्रकाश चौक पर अपरा तफरी का माहौल कायम हो गया।