गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र के नरौरा गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते बुलंदशहर और जनपद संभल की सीमा पर तहसील गुन्नौर क्षेत्र में स्थित नरौरा गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोतरी से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हैं।