भीलवाड़ा: गठीला खेड़ा में फैक्ट्री में दो श्रमिकों के बीच हुई कहासुनी, फैक्ट्री से बाहर निकलते ही साथियों संग किया हमला
जिले के गठीला खेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में दो श्रमिकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। फैक्ट्री से बाहर निकलते ही एक श्रमिक ने अपने 6 से 7 साथियों के साथ मिलकर दूसरे श्रमिक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।