“जहां पुकार सच्ची हो, वहां भगवान को आने में देर नहीं लगती…”
बरहेट बाजार के तातीपारा में लड्डू गोपाल ठाकुर जी से जुड़ी एक अनोखी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गोपाल ताती की पुत्री अपने ससुराल रामपुरहाट, पश्चिम बंगाल से दो दिन पहले बरहेट स्थित मायके आई थीं। वह अपने ससुराल में नियमित रूप से लड्डू गोपाल ठाकुर जी की पूजा-अर्चना करती थीं।
बताया जाता है कि जल्दबाजी में वह लड्डू गोपाल ठाकुर जी को ससुराल में ही छोड़कर बरहेट चली आईं। इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा फैल गई कि लड्डू गोपाल ठाकुर जी भी रामपुरहाट से बरहेट स्थित भक्त के मायके पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे। फिलहाल यह घटना बरहेट में आस्था और कौतूहल का विषय बनी हुई है।
क्या यह आस्था है, संयोग है या भगवान-भक्त के रिश्ते की कोई अनोखी कहानी?
#बरहेट #लड्डूगोपाल #ठाकुरजी #आस्था #भगवानऔरभक्त आस्थाकीघटना चमत्कार रामपुरहाट साहिब�