नंदप्रयाग: पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग विनगढ के पास सड़क तीसरे दिन भी अवरुद्ध, लोकनिर्माण विभाग सड़क खोलने में जुटा हुआ है
पोखरी कर्णप्रयाग मोटर मार्ग विनगढ के समीप सड़क रविवार को अवरूद्ध चल रहा है। सड़क पर पूरी तरह से भू धंसाव हो गया था। लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शाम तक सड़क पर यातायात शुरू के का प्रयास करेंगे।