सादाबाद: सरूपा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, थाने में हुआ समझौता
सरूपा में एक विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के द्वारा ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत की गई। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। वही मायके पक्ष और ससुराल पक्ष में फैसला हो गया जिसमें ससुराल पक्ष के द्वारा मृतका की बेटियों के नाम एफडी और बेटे के नाम खेत करने की बात कही है।