कवर्धा: कवर्धा शहर में कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर तंबाकू बेचने वाले 15 दुकानों में की गई कार्यवाही दिया गया समझाइश
कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।CMHO डॉ. बी. एल. राज और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में कवर्धा क्षेत्र में पान दुकानों और थोक किराना स्टोर्स में कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 व 6 के तहत कार्यवाही कर समझाइश दिया।