बीना: नानक वार्ड में घर में घुसकर मां-बेटे पर किया गया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bina, Sagar | May 12, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत नानक वार्ड में धक्के के पास घर में घुसकर तो युवकों ने कटर से मां बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों घायलों को लहू लोहान हालत में स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही नई बस्ती चौकी प्रभारी पियूष साहू जवानों के साथ सिविल अस्पताल पहुंच गए और घायलों के बयान दर्ज किये, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।