बीना: पूर्वी रेलवे कॉलोनी दो नंबर स्कूल के पास राहगीर का मोबाइल चोरी, जीआरपी ने किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | May 11, 2024 फरियादी मनीष कुमार निवासी पूर्वी रेलवे कॉलोनी मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी दो नंबर स्कूल के पास तीन युवकों ने दाल मिल का पता पूछा और इस दौरान राहगीर का मोबाइल चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत फरियादी ने जीआरपी में की है, वहीं जीआरपी ने राहगीर की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया।