बीना: फेसबुक अकाउंट से पोस्ट हटाए जाने को लेकर एक बार फिर बीना विधानसभा विधायक चर्चाओं में,भाजपा से कांग्रेस में आने की चर्चाए
Bina, Sagar | May 12, 2024 बीना की कांग्रेस से निर्वाचित विधायक निर्मला सप्रे कुछ दिनों पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी और उन्होंने राहतगढ़ में मुख्यमंत्री की सभा में भाजपा का दामन थाम लिया था और इस दौरान विधायक के द्वारा कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की गई, लेकिन शेयर की गई तस्वीरें फेसबुक से हटा दी गई। जिसको लेकर विधायक की bjp से कांग्रेस में आने की चर्चाएं हो रही है।