बीना: खुरई रोड गुप्ता गार्डन के पास एक युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी पर किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | May 11, 2024 फरियादी वसीम अहमद निवासी खुरई के साथ आरोपी देशराज अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते खुरई रोड गुप्ता गार्डन के पास मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने फरियादी युवक का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है, वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी देशराज अहिरवार पर मामला दर्ज किया है।