बीना: देहरी सेमरखेड़ी रोड पर सूखे आम के पेड़ में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू
Bina, Sagar | May 11, 2024 रात में देहरी सेमर खेड़ी रोड पर लगे सुखे आम के पेड़ मैं अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। पेड़ से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठ रही थी और आग भी आजू-बाजू तेजी से फैल रही थी। आग को देख ग्रामीण दहशत में आ गए और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग की वजह से देहरी सेमर खेड़ी रोड पूरी तरह से बंद हो गया,जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।