शिवपुरी नगर: 'काजू कतली' की मिठास पड़ी भारी: शिवपुरी कलेक्टर का बड़ा एक्शन, सालों से जमे सर्वेयर सोनू लूप-लाइन में
शिवपुरी जिले में प्रशासनिक फेरबदल के बहाने खनिज माफियाओं और विभाग के भीतर साठगांठ करने वालों को एक कड़ा संदेश दिया गया है। शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने प्रशासनिक कार्य सुविधा का हवाला देते हुए खनिज शाखा में बड़ा उलटफेर कर दिया है। सालों से एक ही जगह पर अंगद की तरह पैर जमाए बैठे खनिज सर्वेयर सोनू श्रीवास को आखिरकार हटा दिया गया है।