औरंगाबाद में हुई डेहरी कार्यपालक हत्या कांड का मगध आईजी ने किया बड़ी खुलासा
डेहरी नगर परिषद के EO विमल कुमार हत्याकांड में मगध जोन के आईजी विकास वैभव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्हों ने रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड मामले में उन्होंने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।उन्होंने बताया कि जिस घटना को हम सब पहले से अज्ञात अपराधियों द्वारा रची गई साजिश और लूटपाट समझ रहे थे, दरअसल उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली।
EO विमल कुमार की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी गाड़ी के ड्राइवर ने ही की है। आरोपी ड्राइवर से उनको अक्सर विवाद पूर्व में भी हुआ करता था बीती रात भी ड्राइवर ने पेशाब करने की इक्षा जताई जिसको लेकर उन्होंने कुछ और आगे चलने का बात कहा लेकिन इस मामूली सी बात ने विवाद का रूप ले लिया और ड्राइवर ने लोहे की रॉड से अपने ही अफसर को मौत के घाट उतार दिया है और बाद में पूरी झूठी कहानी गढ़ दी।
मगध रेंज के आईजी विकास वैभव द्वारा घटनास्थल पर सीन का रिक्रिएशन (पुनरावृत्ति) कराए जाने के बाद ड्राइवर ने खुद सारा सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे के रॉड की तलाश की जा रही है।
बाइट :- विकास वैभव आईजी मगध जॉन