टीकमगढ़: वृद्ध असहाय और लाचार लोगों का सहारा बनी मानवीय संवेदना समिति, अनगड़ा गांव में बाटे असहयों को कंबल, शॉल, मोजे, चप्पल
मानवीय संवेदना समिति के द्वारा लगातार गरीब असहयों की मदद की जा रही है, इस दौरान आज ग्राम अनगड़ा में मानवीय संवेदना समिति के द्वारा गरीब, असहाय लाचार लोगों को चयनित कर कंबल शॉल के साथ चप्पल और मोजे वितरित किए गए, इस दौरान लोगों के चेहरे खिल उठे, इस दौरान विनोद राय ,इरफान खान, केएल टेलर ,ओम प्रकाश रावत ,राम चरण अहिरवार ,मनोहर सिंह, बबलू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।