पीलीबंगा: गोलूवाला थाना क्षेत्र के चक 4 LKS में दो जनों ने एक वृद्ध की मारपीट की, वृद्ध का पैर टूटा, मुकदमा दर्ज
गोलूवाला थाना क्षेत्र के चक 4 LKS में एक वृद्ध के साथ दो जनों ने मारपीट कर वृद्ध का पैर तोड़ दिया। पुलिस ने आज बुधवार को बताया कि रामेश्वर लाल बिश्नोई निवासी 4 LKS ने आरोप लगाया कि दो नामजद आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की जिससे प्रार्थी का पैर टूट गया ।गोलूवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।