रोहतक में शराब के नशे में धुत पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं, 4 साल की मासूम बेटी को उठाकर सड़क पर पटक दिया और थप्पड़ भी मारे, घटना के समय बच्ची की मां पड़ोस में जन्मदिन समारोह में गई थी, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद होकर वायरल हो गई
कंधे में फ्रैक्चर आने के बावजूद बच्ची की जान बच गई है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है