रफीगंज: औरंगाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, संजय कुमार बने पौथु थाना के नए थानाध्यक्ष
औरंगाबाद जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है। इसी क्रम में नबीनगर थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना का नया थानाध्यक्ष नियु