सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पब्लिक हाई स्कूल में स्काउट गाइड प्रशिक्षण आयोजित, बच्चों को मानव सेवा और आपदा प्रबंधन की बारीकियां सिखाई गईं
प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल सूरजगढ़ा में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण सिविल का आयोजन किया गया है. शनिवार पूर्वाह्न 10:30 बजे शिविर में छात्रों को मानव सेवा अनुशासन नेतृत्व क्षमता और आपदा प्रबंध का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा था. प्रशिक्षक अनुराग आनंद ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीक, अस्थाई स्ट्रेचर एवं पट्टी बांधने की जानकारी दी तथा अभ्यास कराया.