श्योपुर: रायपुरा की बावड़ी का हुआ जीर्णोद्धार, पूजन कर मनाया बावड़ी उत्सव, मप्र जन अभियान परिषद का आयोजन
श्योपुर। जिले के ग्राम रायपुरा में गुरूवार को रात्रि 7 बजे मप्र जन अभियान परिषद, श्योपुर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनभागीदारी से जल स्त्रोतों को सहेजने के प्रयासों को उत्सव का रूप देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में रिनोवेट की गई बावडी पर पूजन कर समारोहपूर्वक बावडी उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।