श्योपुर: भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिला कलेक्टेट पर गुरूवार को दोपहर 3 बजे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा हैं, जिसमें भिंड में किसानो की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत करने पहंुचे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ किये गये र्दुव्यवहार को लेकर आपत्ति जताई है।