हसनपुर: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई।