मुगलसराय: मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण तेज, परमार कटरा के सामने चला बाबा जी का बुलडोजर
मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज गुरुवार दोपहर करीब 02 बजे परमार कटरा के सामने सड़क किनारे बने पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग (PWD) की देखरेख में अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। वही PWD विभाग की कार्यवाही से अवैध आतिक्रमण करने वालो में ह्ड़कंप मच गया है।