बैतूल नगर: जिला अस्पताल बना जीवनदाता: वेंटिलेटर पर मिला नया जीवन, आंध्रप्रदेश की केदारनाथ यात्रा से लौट रही महिला हुई स्वस्थ
बैतूल जिला अस्पताल ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल पेश की है। जनसंपर्क कार्यालय से जारी बुधवार देर रात 8 बजे जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश के गुंटूर की रहने वाली एक महिला को समय पर मिले उपचार और चिकित्सकों की तत्परता ने नया जीवन दिया है। दरअसल, हिमालय और केदारनाथ यात्रा से लौट रही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में