हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर रोड पर घायल अवस्था में पड़े अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त, कंथाथोक का निवासी था युवक
Hardoi, Hardoi | Dec 17, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर रोड पर सड़क किनारे पड़े मिले युवक के शव की शिनाख्त मृतक के पिता ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर की है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के कंथाथोक निवासी मयंक वाजपेई पुत्र पृथ्वीपाल का शव रविवार बीती रात कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर रोड पर घायल अवस्था मे पड़ा पाया गया था।