हरदोई: लोनार थाने के धनेउली गांव में 22 वर्षीय रामाशेष का शव बाग़ में दुपट्टे से लटकता मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Dec 16, 2024 लोनार पुलिस ने थाना क्षेत्र के धनेउली गांव निवासी 22 वर्षीय रामाशेष के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रविवार देर शाम उसका शव बाग़ में दुपट्टे से लटकता मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बताया गया है कि लोनार थाने के धनेउली गांव निवासी 22 वर्षीय रामाशेष दिल्ली में नौकरी करता था। दीपावली व घर वापस हुआ था। रविवार की शाम को उसका शव एक बाग़ में लटक रहा था।