हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अशोक उर्फ भोले, निवासी ग्राम बहोरवा को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Dec 16, 2024 टड़ियावां पुलिस पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अशोक उर्फ भोले निवासी ग्राम बहोरवा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 13 दिसम्बर को वादी द्वारा थाना टड़ियावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त अशोक उर्फ भोले निवासी ग्राम बहोरवा थाना टड़ियावां वादी के पुत्र के साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में थाना टड़ियावां पर नामजद केस पंजिकृत किया गया था।