हरदोई: उनौती गांव के पास सड़क किनारे खड़े रोलर से टकराए बाइक सवार मामा-भांजे, हादसे में भांजे की मौत, मामा घायल
Hardoi, Hardoi | Dec 17, 2024 हरदोई में देर रात सड़क हादसे में भांजे की मौत हो गई और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती गांव के पास ये हादसा हुआ है।थाना क्षेत्र के नेवादा खिरिया गांव के रहने वाले अभिषेक मिश्रा बाइक से अपने मामा के साथ जिला मुख्यालय हरदोई आ रहे थे रास्ते में सड़क किनारे खड़े रोलर से उनकी बाइक टकरा गई।गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी ले जाया गया।