पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में मंत्री विजय चौधरी ने कहा एनडीए गठबंधन में नहीं हुआ है सीटों का बंटवारा
लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बिहार में भी सियासत तेज है। बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार को बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन बिना किसी कठिनाई के सीटों का बंटवारा हो जाएगा।