पलिया: पलिया नगरपालिका की घोर लापरवाही, बारिश थमने के बाद भी कोतवाली सड़क पर जलभराव, दावों की खुली पोल
बारिश बंद होने के घंटों बीत जाने के बाद भी पलिया नगरपालिका क्षेत्र में कोतवाली के मुख्य द्वार और मुख्य सड़क पर लबालब पानी भरा हुआ है। नाले-नालियों की समय पर सफाई न कराने से जल निकासी ठप है, जिसके कारण फरियादियों, पुलिसकर्मियों और आम जनता को बदबूदार गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।