कन्नौज: सतवारी गांव में हुई मारपीट के मामले में 4 के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के सतवारी गांव हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 4 पर रिपोर्ट दर्ज की है। होली मिलने पहुंचे शिकायतकर्ता पक्ष के साथ 25 मार्च को मारपीट हुई थी। घटना में 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला पुलिस ने दर्ज किया है। सैदहा गांव निवासी दीपक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।