कन्नौज: शहर बाजार में गश्त के दौरान सदर कोतवाली प्रभारी और पुलिस टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाई जाने को लेकर दी चेतावनी।
कन्नौज शहर बाजार में शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त पैदल मार्च किया। इस दौरान मौजूद सदर कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह ने दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की बात कही। सड़क पर जगह-जगह फैली गंदगी को देखकर कोतवाली प्रभारी भड़क गए और लोगों को साफ सफाई बनाए रखने की हिदायत दी है। कन्नौज शहर बाजार में शुक्रवार को पैदल गश्त की तस्वीर सामने आई है।