कन्नौज: जिला कारागार में शुक्रवार को आयोजित हुई जेल लोक अदालत, 5 बंदियों को मिलेगी सरकारी अधिवक्ता की निशुल्क सुविधा।
कन्नौज के अनौगी में मौजूद जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन हुआ। शुक्रवार को जेल लोक अदालत के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव लवली जसपाल मौजूद रहीं। मौके पर मौजूद पांच बंदियों ने मुकदमे की पैरवी को लेकर अधिवक्ता की मांग रखी है। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के माध्यम से जल्द मांग पूरी होगी।