बरडीहा: बरडीहा पुलिस ने प्रेमी युवक की हत्या का खुलासा किया
Bardiha, Garhwa | Aug 20, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव में बुधवार सुबह महुआ के पेड़ से लटके मिले बाईस वर्षीय टप्पू रजवार के शव मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस की जांच में यह साफ हो गया है कि युवक ने आत्महत्या नहीं किया था, बल्कि उसकी हत्या प्रेमिका के घर में की गई थी। वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने और घटना को आत्महत्या का रूप देने की नीयत से शव को महुआ के पेड़