पन्ना: पन्ना में 9 लाख की अवैध शराब व कार ज़ब्त, 180 लीटर देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार
Panna, Panna | Sep 30, 2026 पन्ना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 180 लीटर अवैध देशी शराब और लग्जरी कार सहित ₹9 लाख का मशरूका जप्त किया है। सकरिया रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि प्रकरण में शामिल चार अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।