आगर: आगर के निजी होटल में सीपीआर/बीएलएस प्रशिक्षण आयोजित, 200 से अधिक पुलिस कर्मियों ने लिया अभ्यास
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में बुधवार शाम 4 बजे से आगर की एक निजी होटल में CPR एवं BLS का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। डॉ. निलेश मंगल और डॉ. सूरज विश्वकर्मा ने पुलिस कर्मियों को लाइव CPR डेमो देकर छाती दबाव, कृत्रिम श्वास और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तकनीकें सिखाईं। एसपी ने स्वयं भी CPR अभ्यास कर “Golden Hour” के महत्व पर जोर दिया।