देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने एक महिला पर फायरिंग करने वाले वांछित अभियुक्त को तल्हेडी रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
रविवार को थाना देवबंद पुलिस टीम ने उपरोक्त मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त दिनेश पुत्र पूर्ण चंद्र निवासी गांव बेगमपुर थाना देवबंद को मुखबिर की सूचना पर तल्हेडी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।