गोरखपुर: रामगढ़ताल क्षेत्र में अर्टिगा कार से मादक पदार्थ की तस्करी, 3.85 किलो गांजा, नकदी और मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रामगढ़ताल पुलिस,एएनटीएफ गोरखपुर और एटीएस गोरखपुर व वाराणसी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।टीम ने हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 85 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।